भारत एवं विश्व-भारत की भौगोलिक स्थिति क्या है और इसके क्या लाभ हैं?

 


भारत की भौगोलिक स्थिति किस प्रकार फायदेमंद है विश्व के अन्य देशों से जुड़ने के लिए व्यापार के लिए या भारत की भौगोलिक स्थिति क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

 

एशिया महाद्वीप में पूर्व व पश्चिम के मध्य स्थित है|

भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिण विस्तार है|

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण मध्य भाग में स्थित है

हिंद महासागर केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है|

पश्चिम में यूरोपीय देश है जबकि पूर्व में पूर्वी एशियाई देश

दक्षिण का पठार हिंद महासागर में  शीर्षवत फैला हुआ है

प्रायद्वीपीय भारत की स्थिति की वजह से समुद्री में वायु मार्ग द्वारा अपने पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है

 

भारत पश्चिम-एशिया,अफ्रीका, यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्व-एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से  निकटतम संबंध बनाए हुए हैं|

 

हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय  सीमा भारत जैसी नहीं है इस महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है|

सन 1869  में स्वेज नहर खुलने से भारत व  यूरोप के बीच की दूरी 7000 किलोमीटर कम रह गई

 

भारत का विश्व के देशों के साथ संपर्क युगो पुराना था जो जल-मार्गों की अपेक्षा भू-भागों से था जैसे उत्तरी-पर्वतों के दरों से अनेक यात्री प्राचीनकाल में भारत आए जबकि समुद्री मार्ग बहुत लंबे समय तक ज्ञात नहीं के प्राचीन समय से विचारों व वस्तुओं का आदान प्रदान होता रहा और भारत का पश्चिम, मध्य पूर्वी एशिया,दक्षिण-एशिया के पड़ोसी देशों के साथ अद्भुत संपर्क रहा है|

मसाले और मलमल के कपड़े भारत से विभिन्न देशों को ले जाए जाते थे इसके विपरीत यूनानी स्थापत्य कला तथा पश्चिमी एशिया का वास्तुकला  के प्रतीक जैसे मीनार तथा गुंबद का प्रभाव देश के विभिन्न भागों पर देखा गया है|






भारत और उसके पड़ोसी देश

 

भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान अफ़गानिस्तान

उत्तर में चीन ,तिब्बत, नेपाल, भूटान

पूर्व में म्यांमार, बांग्लादेश

 

श्रीलंका और मालदीव हिंद महासागर में स्थित भारत के  दो पड़ोसी द्वीपीय देश है|

श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है|

मालद्वीप लक्षद्वीप समूह { कवरत्ती-लक्षद्वीप } के दक्षिण में स्थित है|

 

खाड़ी व जलसंधि में क्या अंतर है?



खंभात की खाड़ी

 

क्या आज के युग में भौतिक दूरी पड़ोसी देशों से अंतः क्रिया करने में बाधक हैहमने किस प्रकार भौतिक दूरियों द्वारा पैदा किए गए यात्रा के घर्षण को तटस्थ किया है?

 

पश्चिमी तट पर केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव, दादर नगर हवेली

पूर्वी तट पर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, कोडाईकनालयानम

 

 

हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ हुआ है?

 

रेशम मार्ग के बारे में जानकारी व किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं?

 

क्या भारत में एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हां तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

 

भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव है?

देशांतरीय  फैलाव किस प्रकार लाभप्रद है?

राज्य के क्षेत्रफल व जिलों के बीच संबंध?

तटीय सीमा से संलग्न राज्य?

पश्चिम से पूर्व की ओर स्थलीय सीमा वाले राज्य?

तटवर्ती केंद्र शासित प्रदेश?

एनसीआर दिल्ली तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल में जनसंख्या में अंतर की व्याख्या किस प्रकार की जा सकती है?

 

मैक मोहन रेखा भारत और चीन के मध्य स्थित है-  1914 शिमला समझौता

रेडक्लिफ रेखा भारत व पाक के मध्य स्थित है - 15 अगस्त 1947

भारत और म्यांमार के बीच लुशाई,पटकोई, अराकान आदि श्रेणियां प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती है|

 

कृषि योग्य भूमि की दृष्टि से संसार में यूएसए प्रथम स्थान पर तथा भारत द्वितीय स्थान पर है

भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से लगती है उनमें पाक अफगान चीन नेपाल भूटान म्यांमार बांग्लादेश

पूर्व में बांग्लादेश के साथ 4096 KM

उत्तर में चीन-3917 KM

अफगान-80 KM

उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान-3310 KM

नेपाल-1752 KM

म्यांमार-1458 KM

मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किलोमीटर

भारत की जलीय सीमा 5 देशों से लगती है- पाकिस्तान, श्रीलंका ,मालद्वीप ,बांग्लादेश , म्यांमार

 

सिर्फ स्थलीय सीमा लगने वाले देश- चीन नेपाल भूटान अफगानिस्तान

सिर्फ जलीय सीमा मालद्वीप श्रीलंका

स्थलीय में जलीय दोनों सीमाएं पाकिस्तान बांग्लादेश व म्यांमार से लगती है

 

इंदिरा पॉइंट- निकोबार दीप समूह में स्थित है जिसे पहले पिगमालियन पॉइंट कहा जाता था यह सबसे दक्षिणी बिंदु है

सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर में स्थित है

पश्चिमी बिंदु सरक्रीक गुजरात में

पूर्वी बिंदु वालंगू अरुणाचल में

कोलाबा पॉइंट -मुंबई

कालीमेर प्वाइंट -तमिलनाडु

 

दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी   देश इंडोनेशिया ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है|

 

सबसे लंबी तट रेखा गुजरात राज्य से लगती है 1200 किलोमीटर उसके बाद द्वितीय स्थान पर आंध्रप्रदेश है|

9 राज्य तटरेखा से लगते हैं|

 

 

भारत और चीन की सीमा से लगने वाले राज्य

जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड

सिक्किम

अरुणाचल प्रदेश

भारत और पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राज्य-

जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात

 

भारत और बांग्लादेश-  मिजोरम त्रिपुरा मेघालय आसाम पश्चिम बंगाल

भारत और  म्यांमार- आंध्र प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम

इस प्रकार कुल 17 राज्य पड़ोसी देशों की सीमा से लगते हैं

त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है|

 

पड़ोसी देशों  की सीमा से लगा हुआ सबसे लंबा  संबंधित राज्य

बांग्लादेश- पश्चिम बंगाल

पाकिस्तान राजस्थान

चाइना जम्मू-कश्मीर

अफगानिस्तान -जम्मू कश्मीर

भूटान - असम

नेपाल -बिहार

म्यांमार- मिजोरम

 

हरियाणा, दिल्ली ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ यह चार राज्य किसी भी प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय सीमा या समुद्री तट से नहीं लगते हैं|

 

सन 1947 से पूर्व दो प्रकार के राज्य हुआ करते थे प्रांत और रियासत वॉयसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रांतों पर शासन करते थे जबकि रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पात्रता के आधार पर अंग्रेज शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था|

 

कोई टिप्पणी नहीं:

भारत में महिलाएं और मानसिक स्वास्थ्य - एक संक्षिप्त विवरण

मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के संबंध में लिंग एक महत्वपूर्ण निर्धारक है मनोवैज्ञानिक विकारों का जो साइकोलॉजिकल पैटर्न महिलाओं में पुरुषों ...