भारत का आकार व स्थिति - हिंदी नोट्स-भारत का भूगोल_एनसीइआरटी कक्षा 6 से 12

 


भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है|

इसका मुख्य भाग 8 डिग्री 4 मिनट उत्तर से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश

68 डिग्री 7मिनट  पूर्व से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर तक है|

कर्क रेखा  23.5 डिग्री उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है|

मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार दीप समूह और दक्षिण पश्चिम में लक्ष्य दीप समूह अरब सागर में स्थित है|

 

भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा बिंदु 6 डिग्री 45 मिनट  जो 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया था| हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6 डिग्री 45 मिनट उत्तरी अक्षांश से निर्धारित होती है|

मुख्य भूमि कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक  है|

 

भारत  सीमा के अंतर्गत क्षेत्र आगे समुद्र की ओर 12 समुद्री मील

{21.9 किलोमीटर }तक फैला हुआ है|

एक मानक मील -1.584 km

एक समुद्री मील-1. 824 km

 

भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री है|

उत्तर से दक्षिण तक लंबाई-   3214 किलोमीटर

पूर्व से पश्चिम तक चौड़ाई--  2933 किलोमीटर

यह अंतर  इस तथ्य पर आधारित है कि  ध्रुवों पर जाते समय दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी हर जगह एक ही रहती है|

 

अक्षांश रेखाओं के मान से ज्ञात होता है कि भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्ण कटिबंध में है तथा उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध या कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में है  और इसी स्थिति के कारण देश में भू-आकृति,जलवायु, मिट्टी के प्रकार तथा प्राकृतिक वनस्पति में भिन्नता  पायी जाती है|

 

देशांतर रेखाओं के  जो मान में लगभग 30 डिग्री का अंतर है  जो हमारे देश के सबसे पूर्वी वह सबसे पश्चिमी भागों के बीच 2 घंटे का अंतर पैदा करता है  इसी कारण उत्तर पूर्वी राज्यों में सूर्य जैसलमेर{ पश्चिमी राजस्थान/ भारत} की तुलना में 2 घंटे पहले उदय होता है|

 

विश्व के देशों में आपसी समझ के तहत मानक याम्योत्तर रेखा को 7 डिग्री 30 मिनट देशांतर के गुणांक पर चुना जाता है  यही कारण है कि 82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर पूर्वी याम्योत्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर रेखा चुना गया है जो उड़ीसा,यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है| भारतीय मानक समय ग्रीनविच से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैं|

{कर्क रेखा 8 राज्यों से गुजरती है- राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड पश्चिम-बंगाल त्रिपुरा मिजोरम}

कुछ देश ऐसे हैं जिनमें अधिक पूर्व से पश्चिम विस्तार के कारण 1 से अधिक मानक देशांतर रेखाएं हैं  यानी एक से अधिक टाइम जोन है जैसे यूएसए में 6 समय कटिबंध है|

 

भारत का क्षेत्रफल 32.8 {3287263} वर्ग किलोमीटर  है जो विश्व के  धरातल का 2.4  प्रतिशत  है| क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश है  अन्य 6 इस प्रकार है- RCUCBAI

रशिया कनाडा यूएसए चाइना ब्राज़ील ऑस्ट्रेलिया-इंडिया

 

अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन रात की अवधि पर पड़ता है|

भारत के आकार ने  इसे विशिष्ट भौतिक विविधता प्रदान की है  जैसे उत्तर में ऊंचे पर्वत गंगा ब्रह्मपुत्र महानदी कृष्णा गोदावरी कावेरी जैसी बड़ी नदियां तथा उत्तर पूर्वी व दक्षिणी भारत में वनाच्छादित पहाड़ियां हैं |

उत्तर में हिमालय पर्वत

उत्तर पश्चिम में हिंदूकुश व सुलेमान श्रेणी

उत्तर पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियां

दक्षिण में विशाल हिंद महासागर से सीमाकित विशाल भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है और इस भारतीय उपमहाद्वीप में भारत पाकिस्तान नेपाल भूटान बांग्लादेश आते हैं|

 

हिमालय भौतिक अवरोधक की भूमिका में है क्योंकि खैबर बोलन शिपकीला नाथूला बोमडिला जैसे कुछ पहाड़ी दर्रो को छोड़कर   हिमालय को पार करना मुश्किल है|

भारत की स्थलीय सीमा रेखा 15200 किलोमीटर है

समुद्री तट रेखा अंडमान निकोबार लक्षदीप समेत 7516.6 किलोमीटर है|

कोई टिप्पणी नहीं:

भारत में महिलाएं और मानसिक स्वास्थ्य - एक संक्षिप्त विवरण

मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के संबंध में लिंग एक महत्वपूर्ण निर्धारक है मनोवैज्ञानिक विकारों का जो साइकोलॉजिकल पैटर्न महिलाओं में पुरुषों ...