राजस्थान JIKE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजस्थान JIKE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राजस्थान का परिचय भाग एक

 

राजस्थान का परिचय भाग एक



राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41% राजस्थान के अन्तर्गत आता है।



2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की जनसंख्या 6,86,21,012 (6.86 करोड़) हैं। इस दृष्टि से राज्य का देश में आठवाँ स्थान है।


राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23°03 से 30°12' उत्तरी अक्षांश क एवं देशान्तरीय विस्तार 69°30' से 78°17' तक हैं। कर्क रेखा (231/2° उ. अक्षांश) राज्य के सुदूर दक्षिणी भाग में बाँसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिलों से गुजरती है।


राजस्थान की सीमाएँ पाकिस्तान एवं देश के पाँच राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश (सर्वाधिक लम्बी सीमा) एवं गुजरात से लगती हैं।


राज्य की स्थलीय सीमा का कुल घेरा 5920 कि.मी. है, जिसमें पाकिस्तान के साथ लगने वाली 1070 कि.मी. पश्चिमी सीमा (रैडक्लिफ लाइन) सम्मिलित है।


राजस्थान से लगने वाली पाकिस्तान की सीमा पर उत्तर से दक्षिण क्रमश: श्रीगंगानगर (210 कि.मी.), बीकानेर (168 कि.मी.), जैसलमेर (सर्वाधिक 464 कि.मी.) एवं बाड़मेर (228 कि.मी.) जिलों की सीमा लगती हैं।


राजस्थान में पाक सीमा पर सर्वाधिक नजदीक जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर एवं सम्भागीय मुख्यालय बीकानेर है।


भारत में महिलाएं और मानसिक स्वास्थ्य - एक संक्षिप्त विवरण

मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के संबंध में लिंग एक महत्वपूर्ण निर्धारक है मनोवैज्ञानिक विकारों का जो साइकोलॉजिकल पैटर्न महिलाओं में पुरुषों ...